अजमेर शहर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अजमेर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वॉड (महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090) के विशेष वाहन अजमेर के नॉर्थ और साउथ सर्कल में तैनात किए गए हैं। इन स्क्वॉड्स का फोकस भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहेगा। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि दोनों सर्कल में क्षेत्रवार योजना बनाकर स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं 1090 हेल्पलाइन पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। एसपी ने यह आदेश जारी किए