छह दिवसीय दीपोत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय समेत जिले भर में गोवर्धन जी की पूजा की। महिलाओं, युवतियों आदि ने गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप बनाकर पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया गया, जिसमें गोवर्धन पर्व की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद शाम को ठाकुरजी को अन्नकूट का भोग लगा कर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। शाम को बैलों व ट्रैक्टरों की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय पर पुरानी टोंक स्थित गढ़ परिसर में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। गढ़ परिवार के हनुमान सिंह सोलंकी, गजराज सिंह, शिवराज सिंह, विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, हरि सिंह, नवल सिंह राजावत राम सिंह सोलंकी ब्रजराज सिंह सोलंकी अरविंद सिंह अजय दीप सिंह पुष्पेंद्र सिंह प्रवीण सिंह समेत अन्य लोगों ने दीपोत्सव की एक दूसरे से रामा श्यामा की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सुबह घरों के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधानपूर्वक पूजा की। दीपक जलाए। सीएम से मिले जिलाध्यक्ष चौहान, बताए जिले के हालात: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट। जिलाध्यक्ष चौहान ने टोंक जिलेवासियों की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दी और जिले में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को लेकर भी अवगत कराया।