अमृतसर | गुरुनगरी के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद व पूर्व मेयर इंजीनियर श्वेत मलिक को रणजीत एवेन्यू के निवासियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सरवन नैय्यर ने श्वेत मलिक को अमृतसर का विकास पुरुष बताते हुए कहा कि मलिक उच्च शिक्षित नेता हैं और मेयर व सांसद रहते उन्होंने अमृतसर के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी। नैय्यर ने बताया कि मलिक के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की लंबी सूची है, जिसने शहर का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर को एलिवेटेड रोड, विश्वस्तरीय सड़कें, पंजाब में पहली बार घर–घर से कचरा उठाने की परियोजना, कंपनी बाग, गोल बाग, सकत्तरी बाग व 40 खूह पार्क सहित शहर के सभी पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसी सौगातें मिलीं।
