बाड़मेर एसपी ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल करते हुए सभी थानों के थानाधिकारी के तबादला किए है। तबादला सूची में 18 सीआई और 8 एसआई शामिल है। बाड़मेर कोतवाली में सीआई मनोज कुमार साइबर थाने में ललित किशोर को लगाया गया है। चौहटन थाने में बीते डेढ़ माह में तीन सीआई के बदलें गए है। इधर ट्रांसफर सूची में शामिल 8 एसआई को अलग-अलग चौकी और डीएसटी इंचार्ज बनाया गया है। दरअसल, बीते दिनों प्रदेश में एसआई से सीआई बने अधिकारियों के रेंज बदलें गए। उसके बाद जिलों में लगाया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय की ओर से थानों के इंचार्ज सीआई लगाने का आदेश भी निकाला गया था। इसके बाद सभी थानों का इंचार्ज सीआई को बनाया गया है। मनोज कुमार होंगे कोतवाल, चैन प्रकाश साइबर थाना इंचार्ज 8 एसआई बदले