पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर में कही अपनी मारवाड़ी कहावत का अर्थ बताया। उन्होंने कहा- उस कहावत का अर्थ था कि भाग्य में जितना लिखा होता है उतना ही मिलता है। इसलिए भाग्य विधाता से प्रार्थना करनी चाहिए। राठौड़ ने कहा- संगठन में सभी नेता सम्माननीय हैं। वसुंधराजी मेरे लिए सम्माननीय हैं। उनका अपमान करने के बारे में तो मैं सपने में भी नहीं सोच सकता। उन्होंने पाकिस्तान को दलाल देश कहने के मामले में विदेश मंत्री के बयान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- पाकिस्तान को दलाल देश कहने पर 3 बार के राजस्थान के सीएम को दर्द क्यों हुआ। बुधवार को राठौड़ पाली के रोटरी क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पढ़िए क्या थी कहावत… शनिवार (11 अप्रैल) को बीकानेर में दौरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे के काम नहीं हो रहे के बयान के सवाल पर कहा था- ऐसा नहीं है कि वसुंधरा राजे के काम नहीं हो पा रहे हैं। उनके हर काम हो रहे हैं। हर बार कोई मुख्यमंत्री थोड़े… किसको क्या मिलना है..। उन्होंने एक कहावत का भी जिक्र किया। कहा- ‘चिट्ठी चूर-चूर करे, मांगे दाल और घी, मोदी सु कुण झगड़ो करे, चिट्ठी खानी नाळ।’ इस कहावत के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे थे, इसे लेकर राठौड़ ने आज सफाई दी। बोले- 3 बार के मुख्यमंत्री के दर्द हुआ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से कहा- भारत के विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने अपना एयर बेस अमरीका को उपयोग के लिए दे रखा है। इंडिया ऐसा नहीं कर सकता है। पाकिस्तान दलाल देश है। इस बात को लेकर राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता के पेट में दर्द हो गया। उन्होंने विदेश मंत्री को इस बयान पर माफी तक मांगने के लिए कह दिया। यह बात पाकिस्तानी नेता कहते तो समझ में आता। कांग्रेस नेता के दर्द क्यों हुआ। देश के प्रति उनकी निष्ठा कहां गई। रिफाइनरी पर कांग्रेस कुंडली मार कर बैठी थी राठौड़ ने बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर कहा- रिफाइनरी राजस्थान की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसे शुरू किया था। कांग्रेस सरकार आई तो इस पर कुंडली मारकर बैठी रही। भाजपा ने सही मायनों में काम किया तब जाकर अब रिफाइनरी का 21 अप्रेल को उद्घाटन हो सकेगा। उन्होंने कहा- प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से करीब 90 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार को करीब 8 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। जिसका उपयोग प्रदेश की प्रगति में किया जाएगा। साथ ही रिफाइनरी से पेट्रोल, डीजल, गैस, केरोसिन, क्रूड ऑयल मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। चाय वाले से लेकर, होटल वाले और टेक्सी वालों का भी रोजगार बढ़ेगा। वसुंधरा सरकार ने MOU किया रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस ने सिर्फ नौटंकी की। चुनाव से पहले आनन-फानन में सोनिया गांधी से उद्घाटन करवाया। जो एमओयू किया वह समझ से परे था। करीब 3,736 करोड़ रुपए बिना ब्याज के 15 सालों तक रिफाइनरी संचालित करने वाली कंपनी को देने का एमओयू किया गया जो गलत था। ऐसे में वसुंधरा सरकार ने फिर से एमओयू 1100 करोड़ में किया। बयान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मदन राठौड़ बोले- वसुंधरा जी के सब काम हो रहे:वे आज भी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हर बार कोई मुख्यमंत्री थोड़े भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के एक बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- ऐसा नहीं है कि वसुंधरा राजे के काम नहीं हो पा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
