बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा-‘सामने कौन है। हमें इसकी कोई चिंता नहीं है। हमारे संगठन की बूथ लेवल तक की व्यवस्था है।’ बता दें कि अंता में उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसे लेकर सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। मदन राठौड़ ने किया जीत का किया दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मदन राठौड़ ने जीत का दावा करते हुए कहा हमारे सामने कौन है, हमें इसकी बिल्कुल चिंता नहीं है। हमने संगठन की सुद्द्ढ यानि बूथ लेवल तक व्यवस्था की है। हमारा संगठन एकमुखी है। पन्न प्रमुख की हमारे यहां नियुक्तियां हैं। सामने कौन आता है, हमे उसकी चिंता नहीं है। हम ये चुनाव जीत रहे हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर मदन राठौड़ ने कहा-पूर्व मुख्यमंत्री नियमित मीटिंग ले रहीं हैं। उनके बिना तो हमारा काम चलता ही नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी यहां जल्दी आएंगे। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का 18 महीने का कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है। भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा हर वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। डोटासरा के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार
डोटासरा के टेंपों लायक विधायक बचने वाले बयान पर मदन राठौड़ ने कहा वे ये बात भूल जाते हैं कि जब वे शिक्षा मंत्री थे, इस दौरान जब मुख्यमंत्री गहलोत साहब के रहते हुए शिक्षकों से पूछा कि क्या ट्रांसफर में पैसे लिए जा रहे हैं। इस पर शिक्षकों ने खड़े होकर कहा कि पैसे लिए जा रहे हैं। अगर डोटासरा जी बोल दें कि फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी तो उनकी दुकान आज ही खाली हो जाए। इसलिए वे तो कहेंगे कि टेंपो में बैठने लायक लोग आएंगे। राठौड़ बोले-अचानक राज्यसभा भेज दिया, अचानक प्रदेशाध्यक्ष बना दिया
अंता से मंत्री बनाने के सवाल पर राठौड़ ने कहा-भविष्य में किसके भाग्य में क्या लिखा है। मेरे भाग्य में भी क्या लिखा था कह नहीं सकता। अचानक राज्यसभा में भेज दिया। अचानक प्रदेशाध्यक्ष भी बना दिया। किसके भाग्य में क्या लिखा है, क्या पता। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने भी क्षेत्र में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया। साथ ही अंता से बीजेपी की जीता का दावा किया। ……. यह भी पढ़ें
अंता में भाजपा के बागी रामपाल ने पर्चा वापस लिया:अब 15 प्रत्याशी मैदान; नरेश मीणा बोले-प्रमोद जैन भाया और उनके गुंडों ने अति कर रखी बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 27 अक्टूबर को नामांकन वापसी के साथ उपचुनाव की स्थिति साफ हो गई है। आखिरी दिन बीजेपी के पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल समेत 5 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी का समय सोमवार दोपहर 3 बजे तक था। अब 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)