टोंक शहर के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में सोमवार को एक समुदाय के दो पक्षों के बीच मकान के छज्जे को लेकर सोमवार को हुए विवाद में खूनी संघर्ष हों गया। एक दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्ष के 6 महिला पुरुष घायल हो गए। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और मामला और आगे बढ़ने से रोका। बताया जा रहा की निर्माणाधीन मकान के छज्जे को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुरानी टोंक थाना प्रभारी नेमीचंद गोयल का कहना है कि चूडीगरान मोहल्ले में सरदार अपने मकान में तीसरी मंजिल बनवा रहा है। जिसकी छत भरने के लिए लगाया गया फंटा 6 इंच दूसरे पक्ष पड़ोसी अब्दुल शकूर की ओर बाहर होने से पर अब्दुल गफूर ने ऑब्जेक्शन किया। इसको लेकर आज सुबह करीब 11 बजे दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों घरों से हथियार निकाल कर ले आए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें सरदार के ज्यादा चोट आई हैं। झगड़े में एक पक्ष के सरदार देसवाली, फरहान, शहजादा, मेहराज , अरबाज,सरफराज और जिबरान के भी चोटे आई है। दूसरें पक्ष के अब्दुल शकूर, मेहबूब, महफूज, वजीर घायल है, इस गुट की फरजाना के भी चोट आई है।
