मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- राहुल गांधी की बौखलाहट यह है कि आज देश कई मायनों में मजबूत हो रहा है और आगे बढ़ रहा है। इसका उन्हें कष्ट हो रहा है। देश के चुनाव आयुक्त के खिलाफ दो दिन से प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह कहा। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- इसे मैं तथ्यों के साथ बता सकता हूं। जब भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की तो राहुल गांधी ने सेना पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किए। साथ ही जब भारत की सेना ने अंडमान-निकोबार पर स्ट्रैटेजिक बेस बनाने की चाहत रखी तो राहुल गांधी ने बाहर की ताकतों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताया राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- कोरोना काल में जब भारत ने वैक्सीन बनाई तो उस वैक्सीन को भी बीजेपी की वैक्सीन का नाम देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। जब न्यायपालिका कोई महत्वपूर्ण निर्णय करती है तो ज्यूडिशियरी पर आरोप लगा देते हैं। जब इलेक्शन कमिश्नर SIR करता है और केरल में उनकी पार्टी जीतती है तो एसआईआर सही है, लेकिन जब बाकी राज्यों में कांग्रेस हारती है तो एसआईआर गलत है। राठौड़ बोले- राहुल गांधी ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दी बधाई राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- यही नहीं एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते, लेकिन राहुल गांधी ने आज तक इन खिलाड़ियों को बधाई नहीं दी। राठौड़ ने कहा- राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं की। उन्हें कोई खुशी नहीं कि भारत के खिलाड़ी जीत रहे हैं और भारत आगे बढ़ रहा है।
