राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का सियासी विवाद फिर बढ़ गया है। जोधपुर हाईकोर्ट ने जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी है। इसके बाद हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर भी RCA की एडहॉक कमेटी और जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पद से हटा दिए गए हैं। वहीं कोर्ट ने RCA एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों के फैसले को भी स्थगित कर दिया है। कमेटी ने पूर्व सिलेक्शन कमेटी को भंग कर दिया था। वहीं अपनी नई सिलेक्शन कमेटी बना ली थी। हाईकोर्ट के फैसले से अब मौजूदा सिलेक्शन कमेटी भंग हो गई है। पूर्व सिलेक्शन कमेटी बहाल हो गई है। वहीं धनंजय सिंह खींवसर ने कहा- यह राजनीतिक साजिश है। कोर्ट ने नहीं कहा कि जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और धनंजय सिंह डिस्क्वालीफाई है। एडहॉक कमेटी के आदेश पर रोक लगाई​
राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA से जुड़े अहम मामले में बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। न्यायाधीश सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने एडहॉक कमेटी के 2 नवंबर 2025 को पारित आदेश और संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। यह आदेश बीकानेर निवासी नरेश गहलोत की ओर से दायर याचिका पर दिया गया। गहलोत जूनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य थे। उन्हें पद से हटा दिया गया था इसके बाद उन्होंने याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि RCA ने 11 अक्टूबर 2025 को अपने आदेश के जरिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जोधपुर (DCA) को डिस एफिलिएट (असंबद्ध) कर दिया था। इसके बावजूद 2 नवंबर को पारित विवादित आदेश में DCA के तत्कालीन अध्यक्ष धनंजय सिंह ने एडहॉक कमेटी के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया, जो नियमों के खिलाफ था। हाईकोर्ट ने सभी सदस्यों को जारी किए नोटिस
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि जब DCA पहले ही डिस एफिलिएट (असंबद्ध) हो चुका था, तब उसके अध्यक्ष को RCA की एडहॉक कमेटी का सदस्य नहीं माना जा सकता। ऐसे में न तो वे बैठक में हिस्सा लेने के पात्र थे और न ही आदेश पारित करने के अधिकारी। वहीं मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सभी सदस्यों को नोटिस जारी करते हुए स्टे एप्लिकेशन पर भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब जहां एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों द्वारा बनाई गई सिलेक्शन कमेटी पर रोक लग गई है। वहीं जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता भी खत्म हो गई है। ऐसे में यह फैसला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के राजनीति में नया सियासी बवाल लेकर आया है। खींवसर बोले- बड़ी राजनीतिक साजिश
धनंजय सिंह खींवसर ने कहा- यह भ्रम और अफवाह फैलाने की बड़ी राजनीतिक साजिश है। कोर्ट ने कही नहीं कहा कि जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और धनंजय सिंह डिस्क्वालीफाई है। खींवसर ने कहा- कोर्ट में याचिकाकर्ता ने ये सूचना दी है। अगर जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सुनवाई होती तो हमारे पास नोटिस आता। लेकिन हमें नोटिस नहीं मिला है। जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 5 में से 4 एडहॉक कमेटी सदस्यों ने सही माना है। अगर जोधपुर डिस्क्वालीफाई होता तो सरकार मुझे फिर से एडहॉक कमेटी सदस्य नहीं बनाती। कमेटी कन्वीनर दीनदयाल कुमावत बोले- हाईकोर्ट ने 15 दिन पहले दिया था नोटिस
RCA एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने कहा- जो सिलेक्शन कमेटी गलत ढंग से बनाई गई थी। इसके खिलाफ कोर्ट ने फैसला दिया है। हाईकोर्ट के फैसले से अगर किसी को आपत्ति है तो सुप्रीप कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कुमावत ने कहा- जोधपुर हाईकोर्ट के आदेश अनुरूप जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता को RCA ने 11 अक्टूबर को ही रद्द कर दिया था। उसी आधार पर कोर्ट ने आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने धनंजय को ‘पूर्व’ मानते हुए नोटिस जारी किया था। 15 दिनों में धनंजय ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। लेकिन अब बेवजह कोर्ट के आदेश को गलत बता रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें… बगावत के बाद मंत्री के बेटे को RCA से निकाला:एडहॉक कमेटी ने जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता को रद्द किया राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) का सियासी घमासान लगातार बढ़ रहा था। एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने हेल्थ मिनिस्टर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर की अध्यक्षता वाले जोधपुर जिला क्रिकेट संघ की मान्यता को अक्टूबर 2025 को रद्द कर दिया था। (पूरी खबर पढ़ें) RCA में विवाद से राजस्थान के खिलाड़ियों की बढ़ी मुसीबतें:रणजी के बाद राजस्थान अंडर-23 की दो टीम घोषित, प्लेयर्स दुविधा में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में सियासी टकराव कई महीनों से चरम पर चल रहा था। सरकार की ओर से गठित एडहॉक कमेटी में विवाद इतना बढ़ गया है कि RCA की ओर से रणजी ट्रॉफी मुकाबले और अंडर-23 टूर्नामेंट के लिए एक ही राज्य की दो अलग-अलग टीम नवंबर 2025 में घोषित कर दी गई थी। (पूरी खबर पढ़ें) दीनदयाल कुमावत ने फिर बदला जयदीप बिहाणी का फैसला:RCA में 3 सिलेक्शन कमेटियों का हुआ गठन, 17 पूर्व खिलाड़ियों को किया गया शामिल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने जुलाई 2025 को पूर्व एडहॉक कमेटी के फैसले में बड़ा बदलाव किया था। दीनदयाल कुमावत की अध्यक्षता वाली एडहॉक कमेटी ने पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग तीन सिलेक्शन कमेटियों का गठन किया था। इनमें 17 पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)