कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- पहले वे भी कई बार अंधे मुद्दे उठा दिया करते थे। हनुमानगढ़ के टिब्बी के राठीखेड़ा में हुई किसान हिंसा विपक्ष द्वारा उकसाया हुआ मुद्दा है। बड़े-बड़े नेता ही किसानों को भड़का रहे हैं। जनता को बरगलाया जा रहा
डॉ. किरोड़ी शनिवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। सरकार के 2 साल पूरे होने पर यह कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। उन्होंने कहा- गहलोत, सचिन पायलट और डोटासरा ने बयान दिए हैं। जिस प्रोजेक्ट को पब्लिक इंटरेस्ट में आप लोग लेकर आए, उसी पर अब जनता को बरगलाया जा रहा है। भ्रम फैलाया जा रहा
कृषि मंत्री ने कहा- हमारी सरकार किसानों को समझाएगी। कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी अपील करता हूं कि वे अपने किसानों को समझाएं। जब दोनों पक्ष समझाने में लगेंगे तो किसान मानेंगे। किसानों के दिमाग में उल्टा भ्रम बैठाया जा रहा है। उन्हें उत्तेजित किया जा रहा है और हिंसा के लिए उतारा जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। संवाद से ही रास्ता निकलेगा
डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि संवाद से ही रास्ता निकलेगा। आप प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर आइए, मैं मुख्यमंत्री से बैठाकर बड़े अधिकारियों के साथ आपकी शंकाएं दूर कराऊंगा। यदि वे चाहें तो सरकार वहां जाकर भी उनसे बात करेगी, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
साल 2022 का एमओयू है। करीब 500 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। किसानों को इस बात की दिक्कत है कि गंदा पानी आएगा, फसल खराब होगी और प्रदूषण होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की बात पूरी तरह गलत भी नहीं है। वहां एसटीपी प्लांट लगाए जाएंगे, इसलिए प्रदूषण की संभावना नहीं है। अब तक हमने देखा है कि भिवाड़ी, बालोतरा और जोधपुर में एसटीपी नहीं होने के कारण ही प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से किसानों का कहना गलत नहीं है। पिछली सरकार में यह कमी रही कि किसानों को विश्वास में लेकर भूमि पूजन किया जाना चाहिए था। हिंसा होगी तो मुकदमे होंगे
मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जो भी प्रतिपक्ष में होता है, उसे आंदोलन का अधिकार है। लेकिन जब अधिकार है तो गांधीवादी तरीके से होना चाहिए। यदि हिंसा होगी तो मुकदमे तो होंगे। उन्होंने कहा कि मुझ पर भी 138 मुकदमे हुए हैं। मंत्री बोले- मैं भी कई बार अंधे मुद्दे उठा देता था
किरोड़ी लाल मीणा ने सरिस्का में बने होटलों को लेकर दो बार मुकदमे दर्ज करवाने के मामले में कहा- मैं भी कई बार अंधे मुद्दे उठा देता था। जब मुद्दा उठाया गया, तब पूरा ज्ञान नहीं था। पिछली सरकार के समय बार-बार पेपर लीक हुए, लेकिन हमारी सरकार को दो साल हो गए और एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिलीसेढ़ का पानी अलवर लाने के लिए मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है और वन मंत्री ने भी इस पर सहमति दी है। इस दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला कलेक्टर, एसपी, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे। — हनुमानगढ़ की फैक्ट्री की ये खबरें भी पढ़िए… हनुमानगढ़ में बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प:16 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागे हनुमानगढ़ में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। किसानों ने ट्रैक्टरों से ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… किसान नेता बोले- …नहीं तो पुलिस लाशें बिछा देती:राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध हनुमानगढ़ में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को किसानों से हुई दो दौर की वार्ता विफल हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
