चित्तौड़गढ़| चंद्रवंशी कहार भोई समाज युवा संस्थान के तत्वावधान में भोई समाज की बैठक अभिमन्यु पार्क में हुई। रमेशचंद्र भोई ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने समाज एकता, समाज सुधार, शिक्षा विकास जैसे विषयों परचर्चा की। साथ ही आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव से पूर्व राजस्थान सरकार से छात्रावास के लिए भूमि आवंटन कराने तथा सांसद, विधायक मद के सहयोग से छात्रावास निर्माण कराने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त समाज के कल्याण एवं आने वाली पीढ़ी के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में कहार भोई समाज के लिए कल्याण बोर्ड गठन कराने तथा समाज के संत शिरोमणि संत भीमा भोई के पैनोरमा निर्माण विषयों पर भी चर्चा की गई।
