भीलवाड़ा में मंगलवार शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक से बदला,आसमान में घने काले बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगी।बादल छाने और हवाओं के चलने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है वही तापमान में भी गिरावट हुई है।मौसम विभाग ने आज भीलवाड़ा में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था हालांकि दिन भर से बारिश नहीं हुई लेकिन शाम को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। दोपहर बाद मौसम बदला आज मंगलवार सुबह से भीलवाड़ा में मौसम साफ था, दिन भर तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप निकालने के बाद शाम करीब 4 बजे के बाद मौसम ने अचानक पलटा खाया।आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ।शहर में कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हुई है। सोमवार शाम को भी मौसम में बदलाव हुआ था, जिसके चलते भीलवाड़ा जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई और कई जगह बारिश भी हुई थी।आज के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान था लेकिन दोपहर तक तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। बुधवार को होगी बूंदाबांदी शाम होते-होते अचानक से मौसम में बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम साफ रहेगा,शाम को तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है।शहर सहित जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार है।इसके बाद गुरुवार से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
