भीलवाड़ा में नामचीन ब्रांड के कपड़े के नाम पर नकली कपड़ा बनाने वाली एक कपड़ा फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट कपड़ा जब्त किया है,मौके पर कार्रवाई जारी है। रेमंड नाम की डुप्लीकेट टैगिंग की जा रही थी मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है,यहां एक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में एक ब्रांड का डुप्लीकेट कपड़ा बनाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा और बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट कपड़ा बरामद किया, दबिश के दौरान भी कपड़े पर डुप्लीकेट टैगिंग की जा रही थी। कम्पनी प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया की रेमंड कंपनी के प्रतिनिधि सलीम खान और संदीप पारख ने पुलिस में रिपोर्ट दी जिसमे बताया की रीको थर्ड फेज में लबाना शूटिंग पर रेमंड ब्रांड के नाम से डुप्लीके कपड़ा बनाया जा रहा है,इस पर पुलिस टीम का गठन किया और फैक्ट्री में दबिष्ट दी।इस दौरान मौके पर पुलिस को बड़ी मात्रा में नकली सेलवेज वाला कपड़ा मिला है,इस कपड़े पर अवैध रूप से रेमंड ब्रांड की टैगिंग की जा रही थी। कहां सप्लाई किया जाता था, जांच शुरू फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद है और कार्रवाई की जा रही है साथ ही पुलिस अब इस जांच में भी जुटी है की नकली कपड़ा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था और इस फैक्ट्री के अलावा और किन-किन फैक्ट्री में नकली सेलवेज और नकली ब्रांड के कपड़े बनाए जा रहे हैं।
