भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का एक्शन बनास नदी में दबिश, मौके से 2 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर जब्त, बजरी माफियाओं में हड़कंप भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में दबिश देकर मौके से दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बनास नदी में दी दबिश आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया – हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद और सायला गांव के पास बनास नदी में अवैध बजरी खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देख माफिया छोड़कर भागे वाहन पुलिस टीम को देखकर खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने खनन में उपयोग की जा रही दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त कर लिए, जबकि कुछ अन्य मशीनों को आरोपी मौके से भगा ले गए।
