भीलवाड़ा में एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त संबंधी डिटेल पूछताछ की जा रही है। गांधीनगर थाना प्रभारी नेहा राव ने बताया कि भीलवाड़ा में एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिली थी कि 200 फीट रोड पर ओसवाल अंपायर के निकट एक युवक घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। तलाशी लेने पर मिली पिस्टल
पुलिस मौके पहुंची और बताए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन (20) पुत्र रामलाल मीणा निवासी भदाली खेड़ा बताया। तलाशी लेने पर युवक की जेब में एक देशी पिस्टल मिली, जिसमें मैगजीन थी। अर्जुन से जब इसके लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। इस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध पिस्टल की खरीद फरोख्त से संबंधित डिटेल पूछताछ शुरू की। ये रहे पुलिस टीम में शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में गांधीनगर थाना प्रभारी आरपीएस नेहा राव, एएसआई सुनील कुमार, हेड कॉन्स्टेबल भगवान दास, कॉन्स्टेबल सीताराम, शंकर लाल, तेजाराम और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।