भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर एक दिल्ली नंबर कार से 101 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया और कार को जब्त करते हुए पुलिस ने कर सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कार में मिला 101 किलो डोडाचूरा पुर थाना प्रभारी आयुष क्षोत्रिय ने बताया कि डीएसटी से सूचना मिली थी की हमीरगढ़ से मंडल जाने वाली सड़क पर पुर पुलिया के आगे दिल्ली नंबर की वरना कार डिवाइडर से टकराकर डैमेज हो गई।इस पर पुलिस मौके पर पहुंची कार की तलाशी ली तो इसमें बिना लाइसेंस और परमिट के प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा भरा था जिसका वजन 101 किलो निकला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और कार सवार हरदेव सिंह (39) पिता मानसिंह निवासी अलवर को गिरफ्तार किया।फिलहाल आरोपी युवक से अवैध डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने वाली टीम में आयुष सोत्रीय आईपीएस हाल थाना प्रभारी पुर, कांस्टेबल विक्रम, रमेश, रूप सिंह, सूर्य प्रकाश और देवांश शामिल रहे।