भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने तांबा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ओर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 206 किलोग्राम तांबा जब्त करते हुए वारदात वारदात में काम ली बाइक भी जब्त की। यह था मामला मांडल थाना प्रभारी आईपीएस प्रोबेशनर आयुष श्रोत्रिय ने बताया की रामनारायण पुत्र रामस्वरूप पटवारी निवासी मांडल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमे उसने बताया की उसकी कंपनी में स्क्रैप से एल्युमिनियम के बर्तन बनते हैं। कंपनी में करीब 150-200 किलोग्राम तांबा रखा था। 26 मार्च की रात को अज्ञात बदमाश कंपनी में घुसे और तांबा चोरी कर ले गए, इसके बाद 29 मार्च की रात को फिर चोरी हुई। इस रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। चोरी गया तांबा बरामद जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे।पहले संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे संदिग्धों से पूछताछ की।फुटेज के आधार पर इनकी पहचान हुई इसमें दो व्यक्तियों के साथ एक नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने इन्हे डिटेन करने के बाद पूछताछ की और इनसे चोरी गया 206 किलो तांबा बरामद कर लिया।पुलिस ने वारदात में काम आई बाइक को भी बरामद किया है। इनको किया गिरफ्तार मुकेश पुत्र नगजी कालबेलिया निवासी रीछड़ा थाना सदर, मुकेश पुत्र श्रवण कालबेलिया निवासी सुरास थाना रायपुर को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।