भीलवाड़ा के मेजा डेम में नहाने उतरे मामा-भांजे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। हादसा मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में रविवार दोपहर को हुआ। जानकारी के अनुसार, डालचंद (25) पुत्र भगवानलाल बिश्नोई अपने भांजे भैरूलाल (10) पुत्र कैलाश बिश्नोई निवासी दरिबा के साथ मेजा डेम पर गया था। इस दौरान दोनों नहाने के लिए डेम में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों की जुटी भीड़, बचाने के प्रयास घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद गोताखोरों को सूचना दी गई। एक घंटे बाद निकाले गए शव गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी भिजवाया। घटना जुड़ीं अन्य फोटो …