टोल प्लाजा पर विवाद के बाद कार सवार चार युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। मामला खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खिजुरिवास टोल प्लाजा का है। मामले को लेकर टोल शिफ्ट इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने भिवाड़ी थाने में शिकायत दी है। भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया-घटना शुक्रवार रात की है। टोल पर रुकी एक गाड़ी में बैठे चार युवकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार सवार युवकों ने की मारपीट
टोल शिफ्ट इंचार्ज राजेंद्र ने बताया-शुक्रवार-शनिवार की रात 2 बजकर 12 मिनट पर एक वैगनआर कार टोल पर पहुंची। कार में सवार लोगों ने विंडो पर बैठे युवक से बिना टोल दिए गेट खोलने के लिए कहा। टोल कर्मी ने गेट खोल दिया। मगर युवक गाड़ी लेकर आगे नहीं निकले। इस पर जब टोल कर्मी ने आगे जाने के लिए कहा तो कार सवार युवक उससे गाली गलौज करने लगे। इस पर कर्मचारी ने इंटर कॉम पर मुझे (राजेंद्र) को सूचना दी। टोल कर्मचारी और शिफ्ट इंचार्ज से की गाली गलौज
राजेंद्र ने बताया-जब मैं मौके पर पहुंचा और गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा तो कार सवार चार लोग बाहर निकले और मेरे और कर्मचारी के गाली गलौज और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर टोल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया-पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। सीसीटीवी के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस गश्त की भी मांग की है। ………… यह भी पढ़ें जयपुर में टोल-प्लाजा पर सुपरवाइजर से मारपीट, VIDEO:चेन-अंगूठियां लूटी; टोल मांगने पर 1 दिन पहले दी थी धमकी- देख लूंगा, कौन रोकता है जयपुर के बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा पर बदमाशों ने टोल सुपरवाइजर से मारपीट कर लूटपाट की। एक दिन पहले टोल मांगने को लेकर हुए विवाद में “देख लूंगा, कौन रोकता है” की धमकी देने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सुपरवाइजर के गले से चांदी की चेन, अंगूठियां और जेब से नकदी छीनकर फरार हो गए। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
