दैनिक भास्कर जयपुर के 30वें गौरवशाली साल के मौके पर इवेंट्स की सीरीज शनिवार से शुरू हुई। कॉमेडी फेस्टिवल में देश भर के 20 जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन ने परफॉर्मेंस दी। रणबीर सिंह की धुरंधर फिल्म के गाने पर कॉमेडियन हर्ष गुजराल मंच पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सब एक बार अपने लिए भी ताली बजाएं, जो शाम से यहां पर बैठे हुए हैं। कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने जैसे ही मंच संभाला, उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। कॉमेडियन तोशिफ मिर्जा ने मंच पर आते ही दर्शकों को हंसाना शुरू कर दिया। तोशिफ ने अपने सरनेम को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया और कहा कि लोग अक्सर उनके सरनेम ‘मिर्जा’ को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं और कई बार इसे ‘मिश्रा’ समझ लेते हैं। कॉमेडियन दक्षित ने अपने स्कूल के दिनों के मजेदार किस्से सुनाना शुरू कर दिया। उनके बचपन के दोस्तों, शिक्षकों और स्कूल में की गई शरारतों के बारे में सुनकर दर्शक खूब हंसे। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों का कहना है कि काफी दिनों बाद जयपुर में कोई अच्छा आयोजन हो रहा है और उन्हें बहुत मजा आने वाला है। अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS… कॉमेडी फेस्टिवल में कॉमेडियन्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…