प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उन्होंने 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का लक्ष्य रखा है और वह यह लक्ष्य पूरा करेंगे। लेकिन, क्या सच में यह लक्ष्य पूरा होगा? पूरा हो सकता है? चीन का जीडीपी भारत से पांच गुना ज्यादा है। फिर भी वह ‘विकसित राष्ट्र’ की श्रेणी में नहीं है। फिर भारत कैसे यह लक्ष्य हासिल कर पाएगा? इन सवालों के जवाब का अंदाज हमें इससे लग जाएगा जब हम यह जान लेंगे कि ‘विकसित राष्ट्र’ का मतलब क्या है?
