India-UK FTA : नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) बुधवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक समझौते के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इस बीच ब्रिटिश एयरवेज ने भारतीय बाजार पर अपना भरोसा जताया है। ब्रिटिश एयरवेज के जनरल मैनेजर डेविड राइट ने बताया कि कंपनी आगामी सर्दियों के शेड्यूल से भारत के लिए अपनी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 63 से बढ़ाकर 70 करने जा रही है।

You missed