Claudia Sheinbaum India tariff decision: अमेरिका की राह पर चलते हुए मेक्सिको ने भी भारत पर 50% टैरिफ (Mexico Slaps 50% Tariffs On India) का ऐलान किया है। पिछले साल देश की कमान संभालने वालीं क्लाउडिया शीनबाम के इस फैसले का भारत पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। क्लाउडिया मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। भारत पर टैरिफ के उनके इस फैसले को साहसिक करार दिया जा रहा है। क्योंकि भारत जैसे तेजी से उभरते देश के साथ कोई सीधा टकराव नहीं चाहता। डोनाल्ड ट्रंप को भी अपने ‘घर’ में भारत पर टैरिफ का विरोध झेलना पड़ रहा है।