देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य सरकार ने हासिल कर लिया है। इसमें बीते 10 साल में सालाना 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 के मुकाबले 2024 तक यह 126 फीसदी बढ़ चुकी है। यह दावा नीति आयोग सदस्य रमेश चंद ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। यह वृद्धि विनिर्माण और अर्थव्यवस्था के बाकी क्षेत्रों से बेहतर है। ‘विकसित भारतÓ (2047 तक) का सपना देख रहे देशवासियों के लिए यह रिपोर्ट एक खुश-खबर है।
