India Jordan Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे ने भारत और जॉर्डन के रिश्तों में गर्माहट घोल दी है। पश्चिम एशिया की खुरदरी जिओ पॉलिटिक्स में भारत और जॉर्डन के रिश्ते एक नई इबारत लिख रहे हैं। कभी केवल सामान्य कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित रहने वाले ये दोनों देश आज एक-दूसरे के रणनीतिक साझेदार बन चुके हैं। मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत और जॉर्डन के बीच आर्थिक रिश्ते ( India Jordan Trade) नई ऊंचाइयों पर हैं। जानकारी के अनुसार द्विपक्षीय व्यापार लगभग 3 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 25,000 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा है। इस रिश्ते की अहमियत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि भारतीय खेतों में लहलहाती फसलों और देश की खाद्य सुरक्षा में छिपी हुई है।
