Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy) ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए जारी किए गए सकल घरेलू उत्पाद (India GDP) के ताजा आंकड़ों ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार नई डेटा सीरीज के तहत जारी इन ताजा आंकड़ों (New GDP Series) के अनुसार, भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ (Real GDP Growth) 7.8 प्रतिशत के शानदार स्तर पर पहुंच गई है। अर्थशास्त्रियों और बाजार के जानकारों ने विकास दर के इससे कम रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन त्योहारी सीजन की भारी मांग और सरकार की ओर से लिए गए सटीक फैसलों ने अर्थव्यवस्था को जबरदस्त गति रफ्तार दे दी है। हाल ही में लागू की गई जीडीपी की ‘नई सीरीज‘ के शुरुआती आंकड़ों में विकास दर 7.6 प्रतिशत के करीब देखी गई थी, जिसने अब उछाल मारते हुए 7.8% का शानदार आंकड़ा छू लिया है।