India forex reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India forex reserves) लगातार मजबूत हो रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 26 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का स्वर्ण भंडार (gold reserves India) करीब 18,600 करोड़ से बढ़ कर लगभग 7,91,700 करोड़ रुपये पर (RBI foreign exchange) पहुँच गया है। वहीं, कुल विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) इस अवधि में तकरीबन 58.24 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में कुछ कमी देखी गई, क्योंकि इससे पहले यह करीब 58.48 लाख करोड़ रुपये था। भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ (Foreign Currency Assets) होती हैं। इस हफ्ते इनकी कुल कीमत करीब 46.91 लाख करोड़ रुपये रही। इनमें यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन जैसी मुद्राएं शामिल हैं। चूंकि ये डॉलर में मापी जाती हैं, इसलिए डॉलर के मुकाबले उनकी विनिमय दरों में बदलाव से इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव होता है।
