India-US trade tariff resolution 2025: भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने भारतीय उद्योग जगत को राहत भरी खबर दी है। उन्होंने गुरुवार को उम्मीद जताई है कि भारत और अमेरिका के बीच चल रहा टैरिफ विवाद (India US tariff dispute) अगले 8 से 10 हफ्तों के भीतर सुलझ सकता है। ध्यान रहे कि अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। नागेश्वरन ने यह बयान भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए दिया। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे (India-US trade tariff resolution 2025)को सुलझाने के लिए उच्च स्तर की बातचीत जारी है। उनका मानना है कि निकट भविष्य में इस पर सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। नागेश्वरन ने कहा,”मेरा अनुमान है कि अगले आठ से दस हफ्तों में भारत से अमेरिका को जाने वाले उत्पादों (US import duties India) पर लागू अतिरिक्त शुल्क का समाधान निकल सकता है।”