Indian Stock Market Surge: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने बीते हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें टॉप 10 में से 8 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन (Market Valuation Surge) में ₹1,94,148.73 करोड़ का उछाल आया। सेंसेक्स 1.59% (1,293.65 अंक) बढ़कर 82,500.82 पर और निफ्टी 1.57% (391.10 अंक) चढ़कर 25,285.35 पर बंद हुआ। टीसीएस, इन्फोसिस (TCS Infosys Gains), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे दिग्गजों ने बाजार को नई ऊंचाई दी (Sensex Nifty Rally), जबकि एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन घटा।
