कोटा| भामाशाह मंडी में सोमवार रात काम करते समय पल्लेदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बाबू खान (57) की अचानक मौत हो गई। घटना से पूर्व रात लगभग 10.30 बजे प्रेमनगर सैकंड निवासी बाबू खान अपने दो बेटों साबिर खान व शाहरूख खान के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान तबियत बिगड़ गई। उनके पुत्र उन्हें मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबू खान पिछले 35 वर्षों से पल्लेदारी कर रहे थे। बाबूखान की मौत का कारण अभी अज्ञात हैं। पल्लेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव व सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि मंडी में इन दिनों काम की अधिकता के कारण पल्लेदार सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक काम कर रहे हैं। सीजन में लगभग 8000 पल्लेदार काम करते हैं। लेकिन अभी करीब 5000 पल्लेदार ही मंडी में काम कर रहे हैं। ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने कहा कि पल्लेदार के परिवार की सहायता करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ^मंडी में काम के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कृषि उपज मंडी समिति परिजनों को आर्थिक सहायता देती है। दुर्घटना में अंग भंग होने पर सहायता दी जाती है। -मनोज कुमार मीणा, सचिव, मंडी समिति
