भाटिया वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की चुनाव कमेटी के प्रधान मुकेश भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नए अध्यक्ष के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस पद के लिए वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र भाटिया, विजय कुमार भाटिया और एडवोकेट गगन भाटिया दावेदार थे। बैठक के दौरान सुरेंद्र भाटिया और विजय कुमार भाटिया ने आपसी सहमति से अपने नाम वापस लेते हुए गगन भाटिया के समर्थन का ऐलान किया। इसके बाद चुनाव कमेटी प्रधान मुकेश भाटिया ने गगन भाटिया को निर्विरोध प्रधान घोषित किया। वह भाटिया वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तीसरे अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले साधू सिंह भाटिया और रिटायर्ड डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर अशोक भाटिया इस पद पर रह चुके हैं। प्रधान बनने के बाद गगन भाटिया ने मेयर जतिंदर सिंह भाटिया और समूचे भाटिया समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर में भाटिया भवन का निर्माण, समाज के गरीब-बेसहारा बच्चों की शिक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर सुरेंद्र भाटिया, संजीव भाटिया, खालसा कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल तमींदर सिंह भाटिया, प्रिंसिपल नवनीत भाटिया, हरी कृष्ण भाटिया, करण भाटिया, शक्ति भाटिया, विजय भाटिया सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने नए अध्यक्ष गगन भाटिया को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में भाटिया बिरादरी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
