पुलिस ने जंगल में बुलाकर अपने 2 साथियों के साथ लोगों को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती को पकड़ा है। उसके साथ उसके 2 साथी भी अरेस्ट किए गए हैं। युवती अफेयर कर युवकों को जंगल में मिलने बुलाती थी। इस दौरान उसके साथी पीड़ित के साथ उसके अश्लील फोटो वीडियो ले लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर रुपए ले लेते। शनिवार को ही हनी ट्रैप गैंग ने 2 लाख रुपए लिए थे। पुलिस ने तीनों को जंगल से बाइक पर भागते हुए गिरफ्तार किया है। कल शाम हुई FIR ASP महेश मीणा ने बताया कि 1 नवंबर को शाम 7 बजे आबिद निवासी हाजिवास और जाहिद निवासी खादरीवास ने FIR करवाते हुए बताया कि हम दोनों क्रिकेट मैच देखने के लिए तिलकपुरी जा रहे थे। जैसे ही हम अमरुका पहुंचे तो, हमारे पास हमारे पहचान वाले मुजाहिद निवासी मूंगस्का का फोन आया। उसने कहा की वह दोनों अमरुका सोमका रोड़ पर आ जाओ। जैसे ही आबिद और जाहिद अमरुका स्कूल के पास पहुंचे तो, तभी वहां मुजाहिद, ताहिर, भूरा निवासी मूंगस्का, शैलेश निवासी महरगांव महाराष्ट्र और दो अन्य महाराष्ट्र के लड़के उनके पास आए। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खींचे फोटो वह सभी युवक आबिद और जाहिद को मूंगस्का के जंगलों में ले गए। सभी युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें रस्सियों से बांध दिया। तभी शैलेश ने अपनी गर्ल फ्रेंड आरसीदा निवासी नांगल थाना कैथवाड़ा को फोन कर मौके पर बुलाया। उन्होंने आरसीदा को आबिद और जाहिद के पास बैठा दिया और फोटो खींच लिए, युवकों ने आबिद और जाहिद से कहा कि हम तुम्हें गैंगरेप में फंसायेंगे नहीं तो, घर वालों से 5 लाख रुपये मंगवाकर हमें दो। 2 लाख में सौदा तय हुआ उसके बाद युवकों ने जाहिद के चाचा के लड़के साजिद को फोन किया और, उससे पुलिस का अधिकारी बनकर बात करते हुए पैसे की डिमांड की, जिसके बाद युवकों का साजिद से 2 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। कल सुबह साजिद ने सभी युवकों को 2 लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद सभी युवकों ने दोनों को छोड़ दिया। बदमाशों ने जाहिद का फोन और मोटरसाइकिल रख ली। तीनों आरोपियों से 4 मोबाइल और 37 हजार रुपये जब्त ASP महेश मीणा ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद तुरंत पुलिस का जाब्ता थाने से रवाना हुआ। आबिद और जाहिद की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, DST टीम और थाने की टीम ने बाइक से भागते हुए मिस्सर की कुइया के पास से ताहिर, शैलेश और आरसीदा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों से 4 मोबाइल और 37 हजार रुपये जब्त किए गए। आरसीदा फंसाती है प्रेम प्रसंग में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हानि ट्रेप के लिए एक गैंग बनाई हुई है। गैंग में आरसीदा को भी शामिल किया हुआ है। जिसमें आरसीदा का फोन पर अनजान लोगों से संपर्क करवाया जाता है। आरसीदा लोगों को प्रेम प्रसंग में फंसाकर जंगल में बुलाती है और अवैध संबंध बनाने का प्रपोजल देती है। जब आरसीदा अनजान व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में होती है तो, बाकी आरोपी जंगल से निकल आते हैं और, रेप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।