अजमेर के शास्त्री नगर इलाके में भजन संध्या में विरोध होने पर गायक जॉन अजमेरी को मंच छोड़कर जाना पड़ा। इससे पहले, अलवर गेट क्षेत्र के नगरा में जॉन अजमेरी ने माता के जागरण में कव्वाली गाई थी। जब इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी, तो वे भजन संध्या में पहुंच गए और विरोध जताया। इस दौरान अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना रविवार रात 11 बजे की है। विवाद से जुड़ी 2 PHOTOS.. माता के जगराते में कव्वाली गाने पर विवाद जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अलवर गेट क्षेत्र में हुई माता की भजन संध्या में जॉन अजमेरी ने माता के जगराते में कव्वाली गाई थी। रविवार रात जॉन अजमेरी गणेशगढ़ मंदिर, शास्त्री नगर क्षेत्र में भजन गाने के लिए पहुंचे। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के चेतन सैनी और घनश्याम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। गायक अजमेरी के मंच छोड़कर जाने के बाद कार्यक्रम वापस शुरू हो सका। जगराते में कोई कव्वाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मंत्री किशन गुर्जर ने बताया – जॉन अजमेरी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आज भी कल वाली गलती दोहराना चाहता था। उसने आते ही सबसे पहले ये कहा- कल ऐसा किया और विरोध हो गया। वो अपनी बात को जायज ठहराते हुए फिर वही करना चाहता था। उसे मंच से उतारा। माता के जगराते में कोई कव्वाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।