गिलवारी गेट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में सत्संग करवाया गया। यह सत्संग लव-कुश सेना तथा प्रधान मुकेश मल्होत्रा की संपूर्ण टीम द्वारा कराया गया। मंदिर की देख-रेख की जिम्मेदारी निभा रहे सन्नी प्रधान और उनकी टीम के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सत्संग आयोजन हेतु पूरी टीम ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योगदान देने वालों में राजू, बिट्टू पहलवान, सचिन मल्होत्रा, रमन मल्होत्रा, बिट्टू चौधरी, शिवा आदि शामिल रहे।
