अमृतसर | भगतांवाला रोड पर पिछले 10 दिन से सीवरेज जाम से गंदा पानी सड़क पर जमा है। जिसे जहां गंदगी और बदबू के हालात बने हुए हैं। गंदा पानी जमा होने से यहां पर गंदे पानी में काई जम गई है। लोगों का कहना है कि 10 दिनों से यहां पर सीवरेज चेंबर ब्लॉक है। यहां से पानी रिसता हुआ बाहर सड़क की ओर निकलता रहता है। गंदगी भरे हालात इलाके में बने हुए हैं। इस बारे में निगम कर्मियों को बताने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। उल्टा गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए नहीं तो बीमारी फैलने का डर बना रहता है। – जपनूर सिंह, निवासी भगतांवाला।