सांभर में ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को विशाल विप्रोत्सव आयोजित हो रहा है। आयोजन में देशभर की प्रमुख विप्र हस्तियां शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा नरेणा के उपाध्यक्ष ह्रदय सुमन पारीक बोले- सभी ब्राह्मण जातियों में एकजुट रहें। जयपुर में विप्र समाज ने एकजुट होकर रैली निकाली। समाज के सभी लोग एकजुट हुए। रैली का परिणाम रहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बनाया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक मुख्य अतिथि सुशील ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास, पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक हरिप्रसाद शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली के अलावा पूर्व कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विप्रोत्सव का आयोजन सांभर स्थित गट्टाणी गार्डन में शाम चार बजे किया गया। यहां देशभर से पांच हजार से अधिक विप्र बंधुओं के शामिल हुए। आयोजक कुलदीप व्यास ने बताया- सांभर में ब्राह्मण समाज का यह पहला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है। इस विप्रोत्सव का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना है। साथ ही विप्र फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी भी इस मंच के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया- समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि यह आयोजन सांभर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक सशक्तिकरण और संगठनात्मक शक्ति का प्रभावी संदेश देगा। नई कार्यकारिणी का होगा सम्मान
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विवेक शर्मा ने बताया- विप्र फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी हाल ही गठित हुई है। इस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सम्मान के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश सहित विदेश से भी लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मंच पर विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास, पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक हरिप्रसाद शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली मौजूद रहे। वहीं संरक्षक ओमप्रकाश जोशी काठमांडू, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री पवन कुमार पारीक, उपाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, प्रांतीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के OSD दिनेश शर्मा मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, प्यारेलाल शर्मा राष्ट्रीय सचिव प्रभारी, राहुल शर्मा सचिव पश्चिम बंगाल सहित गणमान्य और समाज बंधु मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की बनाई थी रूपरेखा इससे पहले 10 अप्रैल को इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई थी। बैठक का आयोजन कार्यक्रम संयोजक कुलदीप व्यास के नेतृत्व में किया गया था। वहीं इसकी अध्यक्षता हरिदास शर्मा ने की। बैठक में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधुओं के साथ-साथ महिला शक्ति की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक कुलदीप व्यास ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और सभी से एकजुट होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद सैकड़ों विप्र बंधुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया था। इस दौरान डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जिससे पूरे शहर में विप्रोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भगवती प्रसाद मुंशी, अरुण व्यास, परमानंद पाराशर, धर्मेंद्र जोपट, गोरधन शर्मा, दीपक शर्मा, जगदीश शर्मा, विजय व्यास, अजय व्यास, मनीष सूंठवाल, महेश व्यास, राधेश्याम शर्मा, सीपी व्यास, अशोक पारीक, जितेंद्र पारीक, विक्की शर्मा, बसंत जोशी, प्रमोद जोशी, रूपनारायण शर्मा, सत्यनारायण जोपट आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं महिला शक्ति में सुनिता शर्मा, सुनिता व्यास, रेखा व्यास, मीरा पारीक की विशेष भागीदारी रही।