ब्यावर शहर में 19 सितंबर को 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी सबस्टेशन गोविंदपुरा से निकलने वाले 11 केवी सिरोला फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। विद्युत निगम के अनुसार यह कार्य सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसके चलते इन छह घंटों के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस बिजली कटौती से राधा कृष्ण नगर, गीता नगर, कमला विहार, पद्मावती कॉलोनी, मोती नगर, ठीकराना महेंद्रतन, भार्गव टायर, सिरोला, साईनाथ नगर, सहदेव नगर, रूप रजत कॉलेज और साईनाथ कॉलोनी सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए लोग निर्धारित समय में अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।