लुधियाना| लोहारा चौक के नजदीक सोमवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसा रात करीब 8:05 बजे हुआ। मृतक की पहचान शिमलापुरी निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। मृतक के भाई मनजिंदर सिंह ने बताया कि सोहन सिंह साहनेवाल के पास स्थित फैक्ट्री से काम खत्म कर स्प्लेंडर बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचकर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर देखते हुए डीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
