पत्नी और सास-ससुर को तलवार से कई वार कर घायल करे वाले सिरफिरे दामाद को पुलिस ने पाली से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने बच्चों से मिलने के लिए शनिवार सुबह वापस आया था। जिसे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेण (मेड़ता सिटी) निवासी 37 साल के आरोपी अजय पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार और उसके कब्जे से तलवार और बाइक बरामद की। पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी इसलिए मारना चाहता था
सीओ सिटी मदन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले करीब तीन-चार महीने से ससुराल नहीं आ रही थी और उस पर केस भी कर रखा था। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार को पत्नी को मारने के लिए तलवार अपने साथ लेकर आया। इस दौरान बचाने आए अपने सास-ससुर पर भी तलवार से वार किए। यह भी पढ़े – ससुर का सिर फाड़ा,सास-पत्नी को भी तलवार से काटा, VIDEO:दिनदहाड़े मोहल्ले में तीनों पर
हमला, दहशत से घरों में छुपे पड़ोसी रात को जोधपुर में रहा शनिवार सुबह बच्चों से मिलने पाली आया
कोतवाल जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात को जोधपुर में रहा। बच्चों की याद आई तो उनसे मिलने के लिए शनिवार सुबह वापस पाली आया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बाइक और तलवार भी बरामद की। आरोपी अपने जैकेट में तलवार साथ छुपाकर लाया था। यह है मामला
बता दे कि आरोपी अजय शुक्रवार शाम को पाली शहर के रामदेव रोड गांधी नगर में अपने ससुराल बाइक लेकर आया था। तलवार से वार कर उसने अपने 58 साल के ससुर जगदीश जोशी 54 साल की सास दुर्गा देवी और 36 साल की अपनी पत्नी आशा पर तलवार से कई वार कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में जगदीश और दुर्गादेवी को जोधपुर रेफर किया गया था। आरोपी की शादी आशा से करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है।