Divye Agarwal startup boss: अच्छा बॉस मिलना मुश्किल है और ऐसा बॉस जो आपकी हर परेशानी को समझे, और भी ज्यादा मुश्किल। सोशल मीडिया ग्रोथ फर्म बिंगलैब्स के को-फाउंडर दिव्य अग्रवाल (Divye Agarwal) मुश्किल से मिलने वाले बॉस की दुर्लभ लिस्ट में शामिल हैं। कम से कम एक सोशल मीडिया पोस्ट से तो यही समझ आता है। दिव्य अग्रवाल ने अपनी एक कर्मचारी को बीमार मां की देखभाल के लिए एक-दो नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों की छुट्टी दी और वो भी बिना किसी सैलरी कटौती के साथ। इस दिलदारी के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है।