जयपुर। बॉर्डर-2 में अभिनेता वरुण धवन ने जिन मेजर होशियार सिंह दाहिया की रीयल लाइफ को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है, उनका जयपुर से भी जुड़ाव रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद वे करीब 10 वर्ष तक जयपुर में रहे हैं।जरपाल नामक जगह पर कब्जा करने के दौरान मेजर होशियार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसके बावजूद भी मैदान ए जंग छोडकऱ जाने से इनकार कर दिया।इसी अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था।सेना से सेवानिवृत्ति के बाद होशियार सिंह ने खातीपुरा के कृष्णा कॉलोनी में मकान बनवाया और अपने घर का नाम भी जरपाल हाउस रखा।इतना ही नहीं, 30 मार्च, 2021 को वैशाली नगर के क्वींस रोड का नाम पीवीसी कर्नल होशियार सिंह मार्ग रखा गया था। विजय द्वार के बाहर उनकी प्रतिमा भी सेना ने लगवाई है।