गोल्ड ज्वेलरी को अगर आप घर पर रखते हैं तो उसके चोरी होने का खतरा होता है, इसलिए हम में से ज्यादातर लोग अपनी गोल्ड ज्वेलरी को बैंक लॉकर रखकर चैन की नींद सोते हैं, ये सोचकर की उनका गोल्ड बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि बैंक भी लॉकर में रखी आपकी गोल्ड ज्वेलरी की पूरी जिम्मेदारी नहीं लेता, आग लग जाए, बाढ़ आ जाए या किसी दूसरी आपदा में बैंक की जिम्मेदारी नहीं बनती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गोल्ड या ज्वेलरी पूरी तरह सुरक्षित रहे तो आपको गोल्ड ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के बारे में सोचना चाहिए।
