कोटपूतली में भाजपा के नेता शशि मित्तल ने पनियाला पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने निराश्रित गौवंश को गौशाला में छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जो गौवंश आवारा घूमते हैं या गौतस्करों द्वारा अवैध रूप से ले जाए जाते हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर जगन्नाथ गौशाला, पुरुषोत्तमपुरा में छोड़ा जा सकता है। इस दौरान बालकृष्ण सैनी, नितिन मित्तल और पुलिस थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा। शशि मित्तल ने बताया कि इससे पहले भी सरुण्ड पुलिस थाने में थाना प्रभारी को इसी संबंध में ज्ञापन सौंपा था।