शराब के नशे में बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान मां अपने दूसरे नंबर के बेटे को दिखाने के लिए दौसा अस्पताल गई थी। घटना भरतपुर जिल के नदबई थाना क्षेत्र के भौसिंगा गांव की है। थाना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया-सोमवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि भौसिंग गांव निवासी प्रेम सिंह (60) की उसके बड़े बेटे कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर टीम गांव पहुंची। जहां पूछताछ में सामने आया कि प्रेम सिंह की पत्नी सुनीता अपने दूसरे नंबर के बेटे हरेंद्र के साथ रविवार को दौसा गई थी। जहां सिर में परेशानी के चलते उसे डॉक्टर को दिखाना था। वहीं प्रेम का सिंह का छोटा बेटा भगत सिंह भरतपुर में एक होटल पर नौकरी करता है। शराब के नशे में किया हमला
प्रेम सिंह के छोटे बेटे भगत सिंह ने बताया-रविवार की रात को गुड्डू और मेरे पिता प्रेम सिंह दोनों घर में थे। इस दौरान जब गुड्डू शराब के नशे में घर आया तो किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया। इस दौरान गुड्डू ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शक ना हो इसलिए गांव वालों को बुलाने पहुंचा
भगत ने बताया- किसी को शक ना हो इसलिए सुबह गुड्डू ने गांव वालों को पिता की मौत के बारे में बताया। जब गांव वाले घर में पहुंचे तो पिता लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़े थे। इसके बाद गुड्डू मौके से फरार हो गया। घर के पास रहने वाले लोगों ने मुझे फोन पर सूचना दी। जिस पर मैं गांव पहुंचा। एफएसएल टीम ने लिए सैंपल
थाना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया-मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। मौके से सैंपल लिए हैं। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के छोटे बेटे भगत ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। फरार आरोपी गुड्डू की तलाश की जा रही है। … यह खबर भी पढ़े बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काटी:घरवालों को बताया- गिरने से सिर में चोट लगी; पुलिस ने जमीन में दफन शव बाहर निकाला बीकानेर में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के दौरान घर में बाप-बेटे अकेले थे। मां बाहर गई हुई थी। मां घर आई तो उसने बताया कि पिता गिर गए थे और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)