बूंदी जिले के करवर कस्बे और जरखोदा ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में बुधवार को राजफेड के माध्यम से गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में सुविधा मिलेगी। नैनवां मार्केटिंग चेयरमैन भेरू लाल राठौर ने फीता काटकर खरीद केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना भी की गई। यह पहल किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होगी। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर कमलेश कुमार जैन, करवर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन, जरखोदा सहकारी अध्यक्ष मियाराम गुर्जर, व्यवस्थापक धनराज गुर्जर, राकेश नागर, संचालक मंडल के उपाध्यक्ष श्याम लाल मीणा, ओमप्रकाश, कन्हैया लाल नागर, जीवन लाल वर्मा, माधोलाल सैनी, आसिफ खान और श्योजी लाल नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसान पप्पू लाल धाकड़ और हमाल मुकेश गुर्जर का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।