नागौर में 70 साल की महिला के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद हुए। सिर 5 किलोमीटर दूर और पैर के पंजे 2 किलोमीटर दूर खेत में मिले। कटे हुए सिर को कुत्ते नोचकर खा गए। पास में मिलने बालों में कानों के झुमके उलझे हुए मिले हैं। वहीं पैर के पंजों को कट्‌टे में डालकर फेंका गया था। एक पंजा निकालकर कुत्ता खेत में ले गया था। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो दिन पहले कट्‌टे में शव मिला था। पहले तस्वीरों में समझे पूरा घटनाक्रम … 1. पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। 2. 16 मार्च को पचरंडा गांव के कांकड़ इलाके में एक चरवाहे को झाड़ियों में कट्टा मिला। उसमें महिला का सिर और पैरों के पंजे कटे हुए शव मिला, जबकि ज्वेलरी भी गायब थी। 3. पैरों के पंजों को कट्टे में डालकर फेंका गया था। घटना के तीसरे दिन बुधवार (18 मार्च) को एक कुत्ता पंजा ले जाते दिखा, जो प्याज के खेत में मिला, जबकि दूसरा पंजा पास में कट्टे में ही मिला। 4. बॉडी मिलने वाली जगह से करीब 5 किलोमीटर दूर महिला का सिर बरामद हुआ, जिसे कुत्तों ने नोच दिया था। 5. महिला की खोपड़ी के पास बालों का गुच्छा मिला, जिसमें कान का झुमका उलझा हुआ बरामद हुआ। 6. 16 मार्च को शव मिलने के बाद से परिजन और ग्रामीण डेगाना हॉस्पिटल में धरने पर बैठे हैं। अब 5 पॉइंट में समझे पूरा मामला … 1. बाजार गई, अगली सुबह कट्टे में मिला शव
नागौर एसपी रोशन मीणा ने बताया – पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) 15 मार्च को सुबह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 16 मार्च को पचरंडा के कांकड़ में झाड़ियों में पड़े कट्टे में उनका शव मिला, जिसकी पहचान पास में मिले मोबाइल से हुई। शव को डेगाना हॉस्पिटल में रखवाया गया। जहां परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 2. हत्या कर सिर और पंजे काटे, 7 लाख की ज्वेलरी गायब
एसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि लूट के इरादे से महिला की हत्या की गई थी। शव से सिर और दोनों पैरों के पंजे गायब थे। महिला के शरीर पर पहनी करीब 7 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी भी गायब थी, जिससे पहले लूट के एंगल से जांच शुरू की गई। 3. सर्च ऑपरेशन में अलग-अलग जगह मिले अंग
एसपी ने बताया- सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला का कटा हुआ सिर घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर मिला, जबकि पैरों के पंजे 2 किलोमीटर दूर एक खेत में बरामद हुए। एक राहगीर ने कुत्ते को पंजा ले जाते देखा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 4. कुत्तों ने सिर नोचा, झुमके मिलने से साजिश का एंगल
पुलिस के अनुसार महिला के सिर को कुत्तों ने नोच दिया था। सिर के पास मिले बालों में कानों के झुमके बरामद हुए हैं। इस अहम सुराग के बाद अब पुलिस सिर्फ लूट नहीं, बल्कि प्लानिंग साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। 5. डिटेन किए लोग, फोरेंसिक जांच जारी, जल्द खुलासा
एसपी रोशन मीणा ने बताया – घटना के बाद कुछ लोगों को डिटेन किया गया था और अब 3 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर आईजी राजेंद्र सिंह, FSL और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। महिला के सभी अंग बरामद कर लिए गए हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। महिला के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। 6 पोते मजदूरी करते हैं। — मर्डर की ये खबर भी पढ़ें … ज्वेलरी के लिए बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे:कट्‌टे में डालकर झाड़ियों में फेंका शव; सिर और पंजे गायब नागौर में सामान लेने निकली बुजुर्ग महिला की गला और पैर काटकर हत्या कर दी। शव को कट्‌टे में डालकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। पूरी खबर पढ़िए