श्रीगंगानगर में तांत्रिक और उसके तीन साथियों ने बीमार युवती से 10 महीने तक रेप किया। युवती 3 साल पहले इलाज कराने तांत्रिक के पास आई थी। आरोपी ने उसे ठीक करने का झांसा दिया और इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने लगा। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो-फोटोज बना लिए। तांत्रिक ने जनवरी 2025 में अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर युवती के साथ रेप किया। इसके बाद साथियों के साथ युवती के साथ कई बार दरिंदगी की। मामला श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने सोमवार शाम को आरोपी तांत्रिक मोहम्मद और उसके तीन साथियों बेबी, गाजी और चक्की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बीमार होने पर इलाज करवाने पहुंची थी
पुलिस के अनुसार- 19 वर्षीय पीड़िता तीन साल पहले किसी की सलाह पर तांत्रिक मोहम्मद के पास इलाज करवाने गई थी।आरोपी ने उसे स्वस्थ करने का झांसा दिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो-फोटोज बना लिए। रिपोर्ट के अनुसार- आरोपी ने जनवरी, 2025 से उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। मोहम्मद और उसके 3 साथी बेबी, गाजी और चक्की ने कई बार दरिंदगी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो अश्लील वीडियो-फोटो के नाम पर ब्लैकमेल किया। आरोपियों की दरिंदगी से तंग होकर पीड़िता ने थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस बोली- मामला गंभीर, जांच शुरू कर दी है
मामले की जांच कर रहे सीओ रमेशचंद माचरा ने कहा- जब आरोपियों ने पीड़िता के वीडियो-फोटोज बनाए, तब वह नाबालिग थी। ऐसे में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। युवती का मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… 5 साल की बच्ची से रेप, मौलवी को जेल:अंतिम सांस तक सलाखों के पीछे रहेगा, कोर्ट ने कहा- ‘ऐसी दरिंदगी जघन्य अपराध’ अलवर में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप करने के दोषी मौलवी को अंतिम सांस तक कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी पर साढ़े 6 लाख का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने मिठाई का लालच देकर बच्ची के साथ वारदात की थी। (पूरी खबर पढ़ें)