ब्यावर में एक दुकानदार को लाठी-सरियों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी शराब के लिए पैसे मांग रहे थे, दुकानदार ने मना किया तो हमला कर दिया। घटना शहर के साकेत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मालीपुरा में शनिवार शाम की है। रविवार दिन में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करवाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित की पहचान युवराज दगदी पुत्र मदनलाल दगदी के रूप में हुई है, जो मालीपुरा में माली बिल्डिंग मटेरियल नाम से दुकान चलाता है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले इन चार फोटो में देखे पूरा मामला… दुकान से घसीटकर बाहर निकाला युवराज दगदी ने बताया- शनिवार को शाम के समय 8 से 10 युवक दुकान पर पहुंचे। शराब के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर दुकान से घसीटकर बाहर निकाला। फिर पाइप और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट के साथ दुकान में तोड़फोड़ भी की। हमले के बाद फरार हुए बदमाश हमले के दौरान आधे से अधिक आरोपियों ने अपने चेहरे रूमाल से ढक रखे थे। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर खुद को एक गैंग से जुड़ा बताते हैं। क्षेत्र में डर व दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी फैलते ही माली समाज एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश है। समाज के लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया। जांच अधिकारी एएसआई चेतन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। (इनपुट-महेन्द्रसिंह रावत, जवाजा) …………. पढे़ं ये खबर भी… ब्यावर में नाबालिग को लात-घूंसों से पीटा:स्कूल के बाहर से उठा ले गए तीन बदमाश, कपड़े उतारकर वीडियो बनाया ब्यावर में एक नाबालिग छात्र को नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग को स्कूल से बाहर ले गए। लात घूंसों से जमकर मारपीट की। साथ ही वीडियो भी बनाया। जो अब सामने आया है। घटना जिले के जवाजा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो में रिपोर्ट दी है। पूरी खबर पढें

You missed