बीएसएफ के जवानों ने पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब सीमा क्षेत्र से 2 ड्रोन बरामद किए। शुक्रवार शाम किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन में कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने अमृतसर के गांव महावा के पास कृषि क्षेत्रों से एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद किया। एक अन्य सफल अभियान में फिरोजपुर के गांव चक शिकरगढ़ में बीएसएफ खुफिया शाखा से प्राप्त इनपुट के आधार पर सतर्क बीएसएफ जवानों ने गहन तलाशी अभियान चलाया और समीपवर्ती खेतों से एक डीजेआई मेविक 3 क्लाशिक ड्रोन बरामद किया।
