अमृतसर| बीएसएफ के जवानों ने वीरवार दोपहर बाद 4:30 बजे जिले के गांव भनियां की कृषि योग्य भूमि में सर्च ऑपरेशन किया ड्रोन बरामद किया। इसके अलावा छोटा पैकेट वजन 570 ग्राम पैकिंग का सामान भी बरामद किया है, जिसके नारकोटिक्स होने होने की आशंका है। ड्रोन तथा नारकोटिक्स सामान किसान गुरचरण सिंह की कृषि योग्य भूमि से बरामद किया गया है। इस खेत की भारत-पाक फेंसिंग से दूरी 2750 मीटर है।